यजुर्वेद (अध्याय 17)
सिन्धो॑रिव प्राध्व॒ने शू॑घ॒नासो॒ वात॑प्रमियः पतयन्ति य॒ह्वाः। घृ॒तस्य॒ धारा॑ऽअरु॒षो न वा॒जी काष्ठा॑ भि॒न्दन्नू॒र्मिभिः॒ पिन्व॑मानः ॥ (९५)
जैसे समुद्र में वायु के वेग से नदियों की धाराएं मिलती हैं, वैसे ही घी की धाराएं तीव्र वेग से यज्ञ की अग्नि में गिरती हैं. जैसे बलवान घोड़ा शत्रुओं की सेना को बेध देता है और पसीने से पृथ्वी को सींचता हुआ प्रस्थान करता है, बैसे ही घी की धाराएं पृथ्वी को सींचती हैं. (९५)
Just as the currents of rivers meet with the velocity of air in the sea, similarly the streams of ghee fall into the agni of yajna at a rapid speed. Just as a strong horse pierces the army of enemies and leaves the earth with sweat, just as the streams of ghee irrigate the earth. (95)