यजुर्वेद (अध्याय 3)
भे॒ष॒जम॑सि भेष॒जं गवेऽश्वा॑य॒ पुरु॑षाय भेष॒जम्। सु॒खं मे॒षाय॑ मे॒ष्यै ॥ (५९)
हे रुद्र! आप रोग निवारक ओषधि की भांति कष्ट निवारक हैं. आप हमारे घोड़ों के लिए ओषधि प्रदान कीजिए. आप हमारे व्यक्तियों के लिए ओषधि प्रदान कीजिए. हम अपने भेड़ और अन्य पशुओं की आप से कुशलता चाहते हैं. (५९)
O Rudra! You are a troubleshooter like a preventive medicine. You provide medicine for our horses. You provide medicines for our people. We want the skill of your sheep and other animals from you. (59)