हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
वष॑ट्ते पूषन्न॒स्मिन्त्सूता॑वर्य॒मा होता॑ कृणोतु वे॒धाः । सिस्र॑तां॒ नार्यृ॒तप्र॑जाता॒ वि पर्वा॑णि जिहतां सूत॒वा उ॑ ॥ (१)
हे पूषा देव! सुख उत्पन्न करने वाले इस यज्ञ कर्म में प्राणि समूह के प्रेरक देव अर्यमा होता बन कर आप को हवि प्रदान करें. संपूर्ण जगत्‌ के निर्माता वेधा देव आप को वषट्कार के द्वारा हवि प्रदान करें. आप की कृपा से यह गर्भिणी नारी प्रसव संबंधी कष्ट से छुटकारा पा कर जीवित संतान को जन्म दे. सुखपूर्वक प्रसव के लिए इस के संधि बंध शिथिल हो जाएं. (१)
O God of God! In this yajna karma that produces happiness, become the inspiring god of the animal group, Aryama, and give you strength. May Vedha Dev, the creator of the whole world, give you the blessings through the shatakar. By your grace, this pregnant woman should get rid of childbirth related pain and give birth to a living child. For a happy delivery, its joint bonds should be relaxed. (1)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
चत॑स्रो दि॒वः प्र॒दिश॒श्चत॑स्रो॒ भूम्या॑ उ॒त । दे॒वा गर्भं॒ समै॑रय॒न्तं व्यू॑र्णुवन्तु॒ सूत॑वे ॥ (२)
द्युलोक से संबंधित प्राची आदि चार दिशाओं एवं भूलोक की आग्नेयी आदि चार दिशाओं ने एवं इन दिशाओं के अधिष्ठाता इंद्र आदि देवों ने पहले गर्भ को पूर्ण किया था. वे सभी देव इस समय गर्भ को गर्भाशय से बाहर निकालें एवं जरायु के आच्छादन से मुक्त करें. (२)
The four directions related to Dyulok, Prachi etc. and the four directions of the earth and indra etc. gods, the presiding deity of these directions, completed the first womb. All those gods should take the womb out of the uterus at this time and free it from the covering of the newborn. (2)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
सू॒षा व्यू॑र्णोतु॒ वि योनिं॑ हापयामसि । श्र॒थया॑ सूषणे॒ त्वमव॒ त्वं बि॑ष्कले सृज ॥ (३)
प्रसव की देवता पूषा गर्भ को जरायु के बंधन से अलग करें. हम भी सुखपूर्वक प्रसव के लिए योनि मार्ग को खोल रहे हैं. तुम भी सुखपूर्वक प्रसव के लिए योनि मार्ग को शिथिल करो. हे सूतिमारुत देव! आप भी गर्भ का मुख नीचे को कर के उसे बाहर निकलने हेतु प्रेरित करो. (३)
Pusha, the god of childbirth, separates the womb from the bondage of jarayu. We are also opening the vaginal route for spontaneous delivery. You also relax the vaginal passage for a happy delivery. O God! You should also push the face of the womb down and motivate her to get out. (3)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
नेव॑ मां॒से न पीव॑सि॒ नेव॑ म॒ज्जस्वाह॑तम् । अवै॑तु॒ पृश्नि॒ शेव॑लं॒ शुने॑ ज॒राय्वत्त॒वेऽव॑ ज॒रायु॑ पद्यताम् ॥ (४)
हे प्रसव करने वाली नाड़ी! तू इस उदरगत जरायु से पुष्ट नहीं होगी, क्योंकि इस का संबंध मांस, मज्जा आदि से नहीं है. इसलिए उजले रंग की यह जरायु दोनों के ऊपर तैरने वाली काई के समान नीचे गिर जाए. इसे कुत्ते के खाने के लिए नीचे गिर जाने दें. (४)
O delivery pulse! You will not be confirmed by this abdominal geria, because it is not related to meat, marrow, etc. Therefore, this white colored jarring should fall down like the moss floating on top of both. Let it fall down for the dog to eat. (4)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
वि ते॑ भिनद्मि॒ मेह॑नं॒ वि योनिं॒ वि ग॒वीनि॑के । वि मा॒तरं॑ च पु॒त्रं च॒ वि कु॑मा॒रं ज॒रायु॒णाव॑ ज॒रायु॑ पद्यताम् ॥ (५)
हे गर्भिणी! मैं गर्भस्थ बालक को बाहर निकालने के लिए मूत्रमार्ग को फैलाता हूं तथा योनि के आसपास की नाड़ियों को भी फैलाता हूं. क्योंकि ये प्रसव में बाधा डालती हैं. मैं माता और पुत्र को अलगअलग करता हूं. इस के बाद मैं पुत्र को जरायु से अलग करता हूं. जरायु गर्भाशय से नीचे गिर जाए. (५)
This pregnant woman! I stretch the urethra to get the baby out and also the nerves around the vagina. Because they hinder delivery. I separate mother and son. After this, I separate the son from the young man. The newborn falls down from the uterus. (5)

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 11
यथा॒ वातो॒ यथा॒ मनो॒ यथा॒ पत॑न्ति प॒क्षिणः॑ । ए॒वा त्वं द॑शमास्य सा॒कं ज॒रायु॑णा प॒ताव॑ ज॒रायु॑ पद्यताम् ॥ (६)
हे दशमास गर्भस्थ शिशु! जिस प्रकार वायु, मन एवं आकाश में उड़ने वाले पक्षी आकाश में बिना रोकटोक के विचरण करते हैं, उसी प्रकार तू जरायु के साथ गर्भ से बाहर आ. जरायु गर्भाशय से नीचे गिरे. (६)
O baby in the womb of the tenth month! Just as the air, mind and birds flying in the sky roam in the sky without restriction, so you come out of the womb with a young age. (6)