अथर्ववेद (कांड 11)
प्रा॒णमा॑हुर्मात॒रिश्वा॑नं॒ वातो॑ ह प्रा॒ण उ॑च्यते । प्रा॒णे ह॑ भू॒तं भव्यं॑ च प्रा॒णे सर्वं॒ प्रति॑ष्ठितम् ॥ (१५)
प्राण को मातरिश्वा अंतरिक्ष का स्वामी वायु कहा जाता है. उसी वायु को प्राण कहा जाता है. उन दोनों में केवल नाम का भेद है. जगत् के आधार बने हुए उस प्राण में भूतकाल से संबंधित और भविष्य काल में उत्पन्न होने वाला जगत् आश्रित रहता है. इस प्रकार प्राणों में ही सब प्रतिष्ठित हैं. (१५)
Prana is called Vayu, the swami of motherland space. The same air is called prana. There is only a difference of name between them. In that life, which is the basis of the world, the world related to the past and born in the future remains dependent. In this way, everyone is distinguished in the soul. (15)