हे विश्वकर्मा! तुम ब्राह्मण से पहले उत्पन्न हुए हो. तुम्हारे इस महत्त्व को जानता हुआ मैं अपनी रक्षा के लिए तुम्हें हवि प्रदान करता हूं. मेरे द्वारा तुम्हें दिया हुआ यह हवि मुझे वृद्धावस्था तक दीर्घ जीवन प्रदान करे और मैं अपनी संतान के मध्य जीवन व्यतीत करूं. (१)
O Vishwakarma! You were born before brahmins. Knowing this importance of yours, I give you strength to protect me. May this havi given to you by me give me a long life till old age and I live among my children. (1)
कुछ ऋणी जन देह त्याग के पश्चात पुत्र, पौत्र आदि द्वारा पितर संबंधी ऋण चुकाने के कारण ऋण से छूट गए. पुत्र, पौत्र आदि संतान से रहित लोग धनी को धन धान्य का ऋण चुका कर उस स्वर्ग को प्राप्त करते हैं, जिसे ऋण चुकाने के इच्छुक प्राप्त करते हैं. (२)
Some of the debtors were left out of the loan due to repayment of parental debt by son, grandson etc. after leaving the body. People without children like sons, grandsons, etc. repay the debt of money to the rich and get the heaven that they are willing to repay the debt. (2)
हे पतिपत्नी! परलोक में हित करने वाला कर्म आरंभ करो तथा इस के पश्चात संयुक्त हो जाओ. कर्मफल के रूप में प्राप्त होने वाले स्वर्ग आदि लोकों में श्रद्धा रखते हुए तुम दोनों सेवा करो. (३)
O husband and wife! Start the work that benefits the hereafter and after this become united. Both of you should serve by keeping faith in the worlds of heaven etc. which are received as the fruit of karma. (3)
अनशन आदि दीक्षा नियमों के द्वारा दिव्य देह पाने का पात्र बना हुआ मैं अपने द्वारा किए गए महान यज्ञ का विचार कर के उसी में स्थित रहता हूं. हे अग्नि! तुम्हारी अनुमति पा कर मैं वृद्धावस्था से भी अधिक आयु पा कर दुःख रहित स्वर्गलोक में पुत्र, पौत्र आदि सहित हर्षित बनूं. (४)
I am situated in the great yajna performed by me, who has become the object of getting the divine body through the rules of fasting etc. O agni! With your permission, I should be older than old age and become happy with son, grandson etc. in the world of sorrow-free paradise. (4)
शुद्ध, पवित्र और यज्ञ के योग्य उन जलों को मैं ऋत्विजू ब्राह्मणों के हाथ धोने के लिए अलग रखता हूं. हे जलो! जिस अभिलाषा से मैं तुम्हें छिड़कता हूं, मरुदगणों के सहित इंद्र मेरी वह अभिलाषा पूर्ण करें. (५)
I keep those waters pure, sacred and worthy of yajna aside for the hands of the Ritviju Brahmins to wash their hands. O burn! May Indra fulfill my desire with the desire with which I sprinkle you. (5)