हे सब कर्मो की अनुमति देने वाली देव पत्नी! मुझ पर कृपा करो. हे संकल्प की देवी आकूति! तुम मेरे इस नमस्कार को स्वीकार करो. हे देवो! इस के प्रति कामदेव को भेजो, जिस से दुःखी हो कर यह मेरा स्मरण करे. (२)
O God wife who allows all the deeds! Please impress me. O Goddess of resolve! You accept this greeting of mine. O God! Send Cupid towards this, so that he may remember me in sorrow. (2)
हे पुरुष! यदि तू यहां से भाग कर तीन योजन दूर चला जाता है, पांच योजन दूर चला जाता है अथवा उतनी दूर चला जाता है, जितनी दूर घोड़ा दिनभर में पहुंच सकता है, तू वहां से भी मेरे पास आ जा और मेरे पुत्रों का पिता बन. (३)
O man! If you run away from here and go three plans away, five plans away or go as far away as the horse can reach throughout the day, you come to me from there too and become the father of my sons. (3)