आकाश में दिखाई देते हुए सब के प्रेरक सविता देव मुंडन करने वाले उस्तरे के साथ आए हैं. हे वायु! गरम जल के साथ तुम भी आओ. बारह आदित्य, एकादश रुद्र तथा आठ वसु-ये सब समान ज्ञान वाले हो कर उस जल से बालक का सिर गीला करें. हे सेवको! तुम वरुण और राजा सोम से संबंधित उस्तरे के द्वारा गीले बालों को काटो. (१)
Savita Dev, the inspiration of everyone appearing in the sky, has come with a razor shaving. O wind! You also come with hot water. Twelve Adityas, ElevenTh Rudra and eight Vasus - all of them with equal knowledge and wet the child's head with that water. O servants! You cut wet hair by razors related to Varuna and King Som. (1)
देव माता अदिति इस पुरुष के दाढ़ीमूंछ के बाल अलग करें. जल के देवता अपने तेज से उन्हें भिगोएं. प्रजापति चिरकाल तक जीवन के लिए एवं देखने के लिए इस की चिकित्सा करें. (२)
Dev Mata Aditi, separate the hair of this man's beard and mouth. God of water soak them with his glory. Prajapati should treat it for life forever and to see it. (2)
सविता देव ने जानते हुए जिस उस्तरे से सोम के और राजा वरुण के बालों को काटा, हे ब्राह्मणो! तुम उसी उस्तरे से इस पुरुष की दाढ़ी और मूंछों के बाल काटो. इस विशेष संस्कार से यह पुरुष अनेक गायों, घोड़ों और प्रजाओं से युक्त हो. (३)
Knowing that Savita Dev cut the hair of Som and King Varuna, O Brahmins! You cut the hair of this man's beard and mustache with the same razor. With this special rite, this man should be equipped with many cows, horses and subjects. (3)