हे रथ के जुए में जुते हुए अश्व! तू वायु के समान तेज चलने वाला बन. इंद्र की प्रेरणा होने पर तू मन के समान वेग से गंतव्य पर पहुंच. सारे संसार को जानने वाले उनचास मरुद्गण तुझ से मिल जाएं एवं त्वष्टा देव तेरे चरणों को वेग प्रदान करें. (१)
O horse plowed in the yoke of the chariot! You become as fast as air. When you are inspired by Indra, you reach the destination with the same speed as the mind. May forty-nine maruds who know the whole world meet you and may Tvashta Dev give speed to your feet. (1)
हे अश्व! तेरा वेग असाधारण स्थान गुफा में छिपा है. तेरा जो वेग बाज पक्षी और वायु में सुरक्षित है, तू उसी वेगशाली बल से बलवान हो कर हमें संग्राम में सफलता दिला. (२)
O horse! Your velocity extraordinary location is hidden in the cave. Your velocity, which is safe in the bird and the air, you should be strong with the same fast force and give us success in the struggle. (2)
हे वेगवान अश्व! सवार के शरीर को युद्धभूमि में पहुंचाता हुआ तेरा शरीर हमें धन प्राप्त कराए तथा तुझे सुख पहुंचाता हुआ दौड़े. तू खाली स्थान में फैले गांव, जनपद आदि को धारण करने के लिए सीधा चलता हुआ इस प्रकार अपने स्थान को जा, जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश अपने स्थान पर पहुंचता है. (३)
O fast horse! While taking the rider's body to the battlefield, your body will give us wealth and run to bring you happiness. You go straight to your place to hold the village, district etc. spread in the empty space, just as the light of the sun reaches its place. (3)