हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 7.73.2

कांड 7 → सूक्त 73 → मंत्र 2 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 73
या॑तु॒धाना॒ निरृ॑ति॒रादु॒ रक्ष॒स्ते अ॑स्य घ्न॒न्त्वनृ॑तेन स॒त्यम् । इन्द्रे॑षिता दे॒वा आज॑मस्य मथ्नन्तु॒ मा तत्सं पा॑दि॒ यद॒सौ जु॒होति॑ ॥ (२)
दूसरों को पीड़ा देने वाली पाप की देवी निर्त्ति एवं राक्षस मेरे इस शत्रु के यथार्थ कर्म फल को असत्य फल के द्वारा समाप्त करें. तात्पर्य यह है कि मेरे शत्रु के द्वारा किया हुआ अभिचार कर्म फल देने वाला न हो. उस का फल विपरीत हो. इंद्र के द्वारा प्रेरित देव इस शत्रु का होम कर्म नष्ट करें. यह शत्रु हमारे वध के लिए जो कर्म करता है, वह संपन्न एवं फलदायक न हो. (२)
May the goddess of sin, the goddess of suffering to others, and the demons end the real karma fruit of this enemy of mine with untrue fruit. The meaning is that the act of action done by my enemy should not be fruitful. Its fruit is the opposite. God inspired by Indra should destroy the home deeds of this enemy. The deeds that this enemy does to kill us should not be prosperous and fruitful. (2)