अथर्ववेद (कांड 7)
प॑द॒ज्ञा स्थ॒ रम॑तयः॒ संहि॑ता वि॒श्वना॑म्नीः । उप॑ मा देवीर्दे॒वेभि॒रेत॑ । इ॒मं गो॒ष्ठमि॒दं सदो॑ घृ॒तेना॒स्मान्त्समु॑क्षत ॥ (२)
हे गायो! तुम अपनी सहचरी गायों के खुरों के चिल्लो को जानो. बछड़ों एवं दूसरी गायों के साथ मिल कर तुम अनेक नामों वाली बनो. हे दीप्तिशालिनी धेनु.ओ! तुम देवों के सहित मुझ पुष्टि के इच्छुक के समीप आओ तथा यहां आ कर मेरी गोशाला, घर एवं मुझ गृहस्वामी को घी और दूध से सींचो. (२)
O sing! You know the chirping of the hooves of your companion cows. Together with calves and other cows, you become one of many names. O Deeptishalini Dhenu.o! Come near me with the gods and come here and irrigate my cowshed, house and my homeowner with ghee and milk. (2)