ऋग्वेद (मंडल 7)
प्र शु॒क्रैतु॑ दे॒वी म॑नी॒षा अ॒स्मत्सुत॑ष्टो॒ रथो॒ न वा॒जी ॥ (१)
दीप्त व सब अभिलाषाओं को देने वाली स्तुति वेगशाली एवं सुसंस्कृत रथ के समान हमारे पास से देवों के पास जावे. (१)
Let the praise of the bright and all desires go from us to the gods like a fast and cultured chariot. (1)
ऋग्वेद (मंडल 7)
वि॒दुः पृ॑थि॒व्या दि॒वो ज॒नित्रं॑ शृ॒ण्वन्त्यापो॒ अध॒ क्षर॑न्तीः ॥ (२)
बहने वाला जल स्वर्ग और धरती दोनों की उत्पत्ति जानता है एवं स्तुतियां सुनता है. (२)
The flowing water knows the origins of both heaven and earth and hears praises. (2)
ऋग्वेद (मंडल 7)
आप॑श्चिदस्मै॒ पिन्व॑न्त पृ॒थ्वीर्वृ॒त्रेषु॒ शूरा॒ मंस॑न्त उ॒ग्राः ॥ (३)
विस्तृत जल इन इंद्र को तृप्त करते हैं. शत्रुबाधा होने पर उग्र एवं शूर लोग इंद्र की स्तुति करते हैं. (३)
The wide water satisfies these indras. When they are armed with enemies, the fierce and brave people praise Indra. (3)
ऋग्वेद (मंडल 7)
आ धू॒र्ष्व॑स्मै॒ दधा॒ताश्वा॒निन्द्रो॒ न व॒ज्री हिर॑ण्यबाहुः ॥ (४)
इंद्र के आगमन के लिए घोड़ों को रथ के आगे जोड़ो. इंद्र वज्रधारी एवं सोने के हाथों वाले हैं. (४)
For indra's arrival connect the horses in front of the chariot. Indra is a vajradhari and with gold hands. (4)
ऋग्वेद (मंडल 7)
अ॒भि प्र स्था॒ताहे॑व य॒ज्ञं याते॑व॒ पत्म॒न्त्मना॑ हिनोत ॥ (५)
हे मनुष्यो! यज्ञ के सामने जाओ एवं यात्री के समान यज्ञमार्ग पर स्वयं ही चलो. (५)
O men! Go in front of the yajna and walk on the path of yajna yourself like a traveler. (5)
ऋग्वेद (मंडल 7)
त्मना॑ स॒मत्सु॑ हि॒नोत॑ य॒ज्ञं दधा॑त के॒तुं जना॑य वी॒रम् ॥ (६)
हे सेवको! युद्धों में अपने आप जाओ. लोगों को ज्ञान कराने वाले एवं पापनाशक यञज्ञों को धारण करो. (६)
O servants! Go into the wars yourself. Possess the people who give knowledge and sinners. (6)
ऋग्वेद (मंडल 7)
उद॑स्य॒ शुष्मा॑द्भा॒नुर्नार्त॒ बिभ॑र्ति भा॒रं पृ॑थि॒वी न भूम॑ ॥ (७)
इस यज्ञ के बल के कारण ही सूर्य उदित होता है. धरती जिस प्रकार प्राणियों का भार वहन करती है, उसी प्रकार यज्ञ भी करता है. (७)
It is because of the force of this yajna that the sun rises. Just as the earth carries the weight of beings, so does yajna. (7)
ऋग्वेद (मंडल 7)
ह्वया॑मि दे॒वाँ अया॑तुरग्ने॒ साध॑न्नृ॒तेन॒ धियं॑ दधामि ॥ (८)
हे अग्नि! मैं अहिंसादि नियमों से युक्त यज्ञ द्वारा अपनी अभिलाषाएं पूर्ण करता हुआ देवों को बुलाता हूं एवं उनके निमित्त यज्ञकर्म करता हूं. (८)
O agni! I call the gods and perform yajnakarma on their behalf, fulfilling my desires through a yajna with non-violence rules. (8)